Picasa

कार्यक्रम नीतियां

हमारी सामग्री नीतियां आपके, उपयोगकर्ताओं के लिए एक Googley अनुभव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कृपया इन दिशानिर्देशों का पालन करें. समय-समय पर, हम अपनी सामग्री नीतियों में परिवर्तन कर सकते हैं, इसलिए कृपया यहां वापस देखें.

पोर्नोग्राफ़ी और अश्लीलता:

घृणित सामग्री: उपयोगकर्ता ऐसी सामग्री प्रकाशित नहीं कर सकते जो किसी जाति या नस्ली मूल, धर्म, अक्षमता, लिंग, आयु, वयोवृद्धता स्थिति और यौन अभिमुखता/लिंग पहचान पर आधारित समूहों की ओर घृणा को बढ़ावा देती हो.

हिंसक सामग्री: उपयोगकर्ता किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह के विरुद्ध हिंसा के प्रत्यक्ष भय प्रकाशित नहीं कर सकते.

कॉपीराइट: कथित कॉपीराइट उल्लंघनों की स्पष्ट सूचनाओं का प्रत्युत्तर देना हमारी नीति है. आप हमारी कॉपीराइट कार्यविधियों के बारे में अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं.

निजी और गोपनीय जानकारी:हम लोगों की क्रेडिट कार्ड संख्याओं, सामाजिक सुरक्षा संख्याओं तथा ड्राइविंग और अन्य लाइसेंस संख्याओं जैसी निजी या गोपनीय जानकारियों के अनधिकृत प्रकाशन की अनुमति नहीं देते हैं.

प्रतिरूपण: हम ऐसे किसी भी तरीके से अपनी सेवाओं के द्वारा किसी अन्य के प्रतिरूपण की अनुमति नहीं देते हैं जो अन्य लोगों को को भ्रमित करने या बहकाने के लिए अभिप्रेत हो या ऐसा करता हो.

सेवाओं का गैर-कानूनी उपयोग: हमारे उत्पादों और सेवाओं का उपयोग गैर-कानूनी उद्देश्यों या ख़तरनाक और गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. आपका खाता बंद किया जा सकता है और उपयुक्त अधिकारियों को आपकी रिपोर्ट की जा सकती है.

स्पैम, दुर्भावनापूर्ण कोड और वायरस: हम स्पैमिंग या मैलवेयर और वायरस के संचारण की अनुमति नहीं देते हैं.

Picasa वेब एल्‍बम का उपयोग भी Google+ उपयोगकर्ता सामग्री और आचार नीति के अधीन है.

© Google · गोपनीयता · शर्तें · कार्यक्रम नीति · सहायता केंद्र · आरंभ करने की मार्गदर्शिका